Executive Committee

पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबंध कार्यकारिणी 2011-12 के चुनाव में एल.एल. शर्मा, अध्यक्ष निर्वाचित हुए। श्री शर्मा इस पद पर चौथी बार काबिज हुए हैं। ऐसा प्रेस क्लब के इतिहास में पहली बार हुआ है। जब एक ही व्यक्ति चार बार अध्यक्ष चुना गया है। महासचिव पद पर श्री नीरज मेहरा लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। राहुल जैमन, कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। वे पहले भी इस पद पर दो बार रह चुके हैं। उपाध्यक्ष के दो पदों पर श्री राधारमण शर्मा और मुकेश शर्मा निर्वाचित हुए हैं। कार्यकारिणी के 10 सदस्यों में हरीश गुप्ता, सत्य पारीक, श्रीमती सुनीता जैन, तरुण जैन, मुकेश चौधरी, मांगीलाल पारीक, अनिता शर्मा, योगेश शर्मा, मुकेश पारीक और कानाराम कडवा निर्वाचित हुए है।